Live Khabar 24x7

Political Update : छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती ने किया ऐलान

October 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर/भोपाल। Political Update : चुनाव आयोग द्वारा 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के बाद राजनितिक दलों में रस्सा-कसी जारी है। वहीं अबतक पोलिटिकल ग्राउंड से बाहर नजर आ रही बसपा ने भी घोषणा कर दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी।

आदिवासी सर्व समाज की हमर राज पार्टी की घोषणा के बाद गठबंधन के लिए दरवाजे खोले थे। जिसमें उन्होंने बसपा, सीपीआई जैसे राजनितिक दलों से गठबंधन की बात कही थी। लेकिन अब मायावती के ऐलान ने साफ़ कर दिया है कि वह इस बार का छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश चुनाव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गंठबंधन पर लड़ेगी।

बसपा सुप्रीमों मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- “बीएसपी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य में गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनावी समझौता करने के अलावा, मिज़ोरम को छोड़कर, राजस्थाऩ व तेलंगाना इन दोनों राज्य में अकेले ही बिना किसी से कोई समझौता किए हुए चुनाव लड़ रही है और इन राज्यों में अच्छे रिज़ल्ट की उम्मीद करती है।”

आगे लिखा कि “मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ व मिज़ोरम विधानसभा आमचुनाव अगले महीने कराने की घोषणा का स्वागत, किन्तु चुनाव आयोग के लिए असली चुनौती सरकारी मशीनरी व धनबल आदि के दुरुपयोग को रोककर चुनाव को पूरी तरह स्वतंत्र व निष्पक्ष कराने की है, जिस पर लोकतंत्र का भविष्य निर्भर।” पूर्व सीएम मायावती ने पोस्ट कर लिखा- “साथ ही, ख़ासकर सत्ताधारी पार्टी द्वारा चुनाव को गलत दिशा में प्रभावित करने के लिए लुभावने वादे व हवाहवाई घोषणाओं आदि पर अंकुश लगना ज़रूरी, जिसको लेकर मा. सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस भी जारी किया है। जातिवाद व साम्प्रदायिकता का उन्माद व हिंसा के खिलाफ सख़्त कार्रवाई अत्यावश्यक।”

बता दे कि निर्वाचन आयोग के अनुसार मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में क्रमश: 17 नवंबर, 23 नवंबर, 30 नवंबर तथा सात नवंबर को मतदान होगा। जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 एवं 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे.

RELATED POSTS

View all

view all