Forgery Case : हीरो मोटोकॉर्प के CEO पवन मुंजाल के खिलाफ FIR दर्ज, कंपनी के शेयर में 2.5% की गिरावट
October 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Forgery Case : हीरो मोटोकॉर्प के चैयरमैन, CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मुंजाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आज FIR दर्ज की है। पवन मुंजाल के साथ तीन अन्य के खिलाफ जालसाजी के आरोप तहत केस फाइल हुआ है। जिसके बाद पहले कारोबारी हफ्ते के दिन कंपनी के शेयर्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 2.5% की गिरावट आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार्रवाई 2010 के पहले के एक मामलें में की गई है। यह मामला एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) द्वारा पवन मुंजाल के खिलाफ की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संबंधित नहीं है। DRI, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इन-डायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (CBIC) की इन्वेस्टिगेटिव आर्म है।
खबर ने मचाया कंपनी के शेयर में खलबली
दिल्ली पुलिस द्वारा FIR की खबर सामने आने के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में खलबली मच गई। कंपनी के शेयर में 2.5 % की गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के दौरान इसमें 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। पिछले 1 महीने में कंपनी का शेयर करीब 4% गिरा है। वहीं बीते छह महीने में इसमें लगभग 20% और 2023 से अब तक 9% की तेजी आई है। 1 साल में कंपनी के शेयर ने करीब 15% का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है।
FIR पर हीरो मोटोकॉर्प ने CNBC-TV18 को बताया कि FIR 2010 से पहले के एक पुराने मामले से संबंधित है। इस मामले का अभी चल रही किसी भी जांच और टैक्स जांच से कोई लेना-देना नहीं है।
RELATED POSTS
View all