ED Raid : अब इस नेता के यहां ED की पड़ी रेड, पूछताछ जारी…
October 10, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। ED Raid : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के विधायकों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच आज सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के यहां प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। ED ने ये रेड पिछले साल अमानतुल्ला खान के ऊपर लगे वक़्फ़ बोर्ड घोटाले को आधार बनाकर डाली है।
Read More : ED Raid : जूस फैक्ट्री में ED ने मारी रेड, महादेव ऐप के बारे में हो रही पूछताछ
अमानतुल्ला खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए उन्होंने 32 लोगों को नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया था। आरोप था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में आप विधायक ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया था। इसके अलावा, अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराये पर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बोर्ड के धन का भी दुरुपयोग किया है, इसमें दिल्ली सरकार से मदद अनुदान शामिल है।
RELATED POSTS
View all