Live Khabar 24x7

FD Rate Hike : इस सरकारी बैंक के खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, FD पर बढ़ गया इंटरेस्ट रेट

October 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। FD Rate Hike : फेस्टिव सीजन में बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर आई है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी की है। जिससे एफडी पर निवेश करने वालों बड़ा फायदा होने वाला है। अब आम नागरिकों को 3.00 से 7.25% तक का ब्याज FD पर मिलेगा।

वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 से 7.75% तक का ब्याज FD पर मिलेगा। नई ब्याज दरें 9 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। इससे पहले हाल ही में HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया था।

जानें कितने समय के लिए कितना मिलेगा ब्याज

FD Rate Hike : बैंक 7 दिनों से 14 दिनों के लिए रखी गई एफडी पर 3% ब्याज दर की पेशकश करता है। 15 दिनों से 45 दिनों के लिए रखी गई एफडी के लिए ब्याज दर 50 आधार अंक बढ़कर 3.5% हो गई है। बैंक ने 46 दिन से 180 दिन में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दरें 50 आधार अंक बढ़ाकर 4.5% से 5% कर दिया है।

इसी तरह, 181 दिन से 210 दिन की एफडी पर 25 आधार अंक 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया गया है। इसके अलावा 211 दिनों से 270 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली जमा पर अब 6% ब्याज मिलेगा, जो पहले 5.75% से 25 आधार अंक अधिक है।

FD Rate Hike : HDFC ने दी खुशखबरी

इससे पहले HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया था। ये बदलाव 2 करोड़ रुपए से कम की FD की ब्याज दरों में किया गया है। अब HDFC बैंक में FD कराने पर आम नागरिकों को 3% से 7.20% तक का ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से 7.75% तक का ब्याज मिलेगा।

RELATED POSTS

View all

view all