Live Khabar 24x7

कुश्‍ती में बदल गया कबड्डी का खेल, IIT कानपुर में जमकर चले लात-घूंसे, देखें Video

October 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

कानपुर। आईआईटी कानपुर (IIT कानपुर) के सालाना स्‍पोर्टिंग इवेंट में कबड्डी का खेल कुश्ती में बदल गया। खेल में बेईमानी के आरोप को लेकर दोनों टीमों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और फिर खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान छात्रों ने वहां रखी कुर्सियां भी एक दूसरे पर चलानी शुरू कर दीं। इस बवाल का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Read More : IIT Mandi BOG : लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ढिल्लों बने आईआईटी मंडी के बीओजी अध्यक्ष, बालाकोट ऑपरेशन में निभाई थी अहम भूमिका

वायरल हो रहा वीडियो आईआईटी कानपुर का ही बताया जा रहा है। थोड़ी देर तक बवाल चलता रहा। इस दौरान जिसके हाथ जो लगा उसने वही लेकर दूसरे की पिटाई शुरू कर दी। बता दें कि आईआईटी कानपुर में वर्तमान में खेलकूद प्रतियोगिता उदघोष 2023 चल रही है, जिसमें हिस्सा लेने देशभर से 450 कॉलेजों के 2500 से अधिक छात्र-छात्राएं आए हैं।

वायरल वीडियो के मुताबिक आईआईटी कानपुर में उदघोष के तहत कबड्डी प्रतियोगिता चल रही थी। जिसमें मुकाबला नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी नई दिल्ली और वाईएमसीए फरीदाबाद के बीच मुकाबला चल रहा था। अंकों को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़चे बढ़ते मारपीट तक जा पहुंचा।

RELATED POSTS

View all

view all