Live Khabar 24x7

CG Congress : राजीव भवन में रात 10 बजे होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, पहले चरण की 20 सीटों पर नाम होंगे तय

October 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Congress : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज रात 10 बजे राजीव भवन में शुरू हो जायेगी। जिसमें पहली चरण की 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए जाएंगे। भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नाम पर नए सिरे से मंथन कर रही है। ए चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव के तारीखों का ऐलान करने से राजनितिक दलों की धड़कन बढ़ गई है।

वर्चुअली माध्यम से शामिल होंगे शीर्ष नेता

इस मीटिंग में वर्चुअली माध्यम से अजय माकन, नेट्टा डिसूजा और एल. हनुमंथा भी जुड़ेंगे। वहीं इन सीटों पर नामों की फाइनल लिस्ट कांग्रेस इलेक्शन कमीशन को को भी भेजी जाएगी। बता दें कि आगामी 12 अक्टूबर को कांग्रेस इलेक्शन कमीशन दिल्ली में बैठक है।

CEC को भेजे जाएंगे नाम

इस बैठक में तय होने वाले नाम को CEC को भेजे जाएंगे। जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगेगी। बता दें कि दिल्ली में 12 अक्टूबर को होगी CEC की बैठक। एक ओर भाजपा की स्ट्रेटजी हर बार की तरह अपने उम्मीदवारों के नामों को लेकर प्रो प्रोएक्टिव नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस की स्लो एंड स्टडी वाली रणनीति के साथ नजर आ रही है।

RELATED POSTS

View all

view all