Live Khabar 24x7

Horoscope Today 12 October 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

October 12, 2023 | by livekhabar24x7.com

Horoscope Today 12 October 2023 : आज यानी 12 अक्टूबर, गुरुवार दिन का सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। तो, वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का भी सामना करना पड़ेगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- मानसिक चंचलता बनी रहेगी। बस इसमें थोड़ा कंट्रोल रखिएगा। लिखने- पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव जैसी स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जो आपने डिजाइन किया है उसे आप लागू करें। सोची हुई चीजों को कार्यरूप दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। व्यापार अच्छी स्थिति में आगे बढ़ता हुआ दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन का आगमन बढ़ेगा। रुपये पैसे की स्थिति सुदृढ़ होगी। बस अभी निवेश मत करिए। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। प्रेम में थोड़ा तू- तू, मैं- मैं से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सुकामरता बढ़ेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। यूरिन की कोई प्राब्लॅम या शुगर की प्राब्लॅम हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम- संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा में लाभ। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी रुपये, पैसे आएंगे। शुभ समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

Read More : Horoscope Today 11 October 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

 

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनो का साथ होगा। पिता का साथ होगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक स्थिति मजबूत होगी आपकी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। यूरिन से संबंधित कोई परेशानी न हो। विपरीत लिंगी संबंधों में कोई तू- तू, मैं- मैं ज्यादा न बढ़ जाए। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम में नयापन आएगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। नौकरी- चाकरी की स्थिति काफी अच्छी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। मित्रवर व्यवहार उनका हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना आपके लिए शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all