Player of the Month : गिल ने फिर जीता दिल, आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ का जीता अवॉर्ड, सिराज और मलान को छोड़ा पीछे
October 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Player of the Month : कल भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले शुभमन गिल ने आईसीसी अवॉर्ड अपने नाम किया है। उन्हें सितंबर महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना गया है। गिल ने सितंबर महीने में वनडे में 80 की औसत से 480 रन बनाए और यह पुरस्कार अपने नाम किया। गिल के अलावा मोहम्मद सिराज और डेविड मलान भी यह अवॉर्ड जीतने की रेस में थे।
Read More : IND vs AFG : भारत ने 8 विकेट से जीता मैच, अफगानिस्तान की लगातार दूसरे
24 वर्षीय खिलाड़ी गिल का वनडे में 35 मैचों में 66.1 के औसत और 102.84 के स्ट्राइक रेट से 1917 रन के साथ अविश्वसनीय रिकॉर्ड है और वह आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर दो पर हैं। गिल बीमारी के कारण क्रिकेट विश्व कप में भारत के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए हैं।
RELATED POSTS
View all