Live Khabar 24x7

Earthquake In Delhi : राजधानी में शाम को भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता, डरकर घरों से बाहर निकले लोग

October 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

Earthquake In Delhi

नई दिल्ली। Earthquake In Delhi : दिल्ली-एनसीआर में आज शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। सभी अपने घरों से बाहर निकल आ गए हैं। भूकंप का केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व और दिल्ली से 30 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है।

National Center for Seismology (NCS) के मुताबिक शाम 4 बजकर 08 मिनट पर हरियाणा के फरीदाबाद में आज भूकंप आया है। रविवार का दिन होने की वजह से कई लोग आज अपने घर पर ही मौजूद थे। लेकिन अचानक धरती के डोलने की वजह से लोग घबरा गए और अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। इससे पहले 3 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक ओ पी मिश्रा के अनुसार, भारत भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, लेकिन हर दिन बहुत सारे कम तीव्रता के भूकंप आने से, संग्रहीत ऊर्जा निकल जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि लोग और संस्थाएं संरचनाएं बनाने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करें, तो बड़े पैमाने पर भूकंप के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

RELATED POSTS

View all

view all