Live Khabar 24x7

Share Market Closing : शेयर बाजार में गिरावट की हैट्रिक, फिर भी निवेशकों को 20 हजार करोड़ का फायदा, ये रहा टॉप लूजर्स

October 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में जमकर बिकवाली हुई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 115.81 अंक या 0.17% फिसलकर 66,166.93 अंक पर बंद हुआ। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 19.30 अंक या 0.098% की गिरावट के साथ 19,731.75 के स्तर पर बंद हुआ।

इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 1.68 फीसदी की तेजी रही। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), एचसीएल टेक (HCL Tech), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयर करीब 0.79% से लेकर 1.51% तक की तेजी के साथ बंद हुए।

इसमें से नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर 1.94 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) एशियन पेंट्स (Asian Paints) इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 0.97 फीसदी से लेकर 1.29 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

निवेशकों को हुआ फायदा

BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 322.20 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 13 अक्टूबर को 322.00 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 20 हजार करोड़ रुपये बढ़ा है।

RELATED POSTS

View all

view all