CG Political : चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 700 कांग्रेस कार्यकर्ता
October 17, 2023 | by livekhabar24x7.com
जगदलपुर। CG Political : चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में विधान्सबह चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को हो गया है। चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आने है। इससे पहले कांग्रेस की दूसरी लिस्ट को लेकर मंथन जारी है। इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने से पहले ही 700 कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने BJP का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, भानपुरी और मर्दापाल में कांग्रेस कार्यकार्ता BJP में शामिल हुए हैं। भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने इन सभी कार्यकर्ताओं को BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता दिलाई है।
RELATED POSTS
View all