Political Update : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें पूरी सूची
October 17, 2023 | by livekhabar24x7.com
भोपाल। Political Update : बसपा के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। लिस्ट जारी कर 15 नामों की घोषणा कर दी है। जिसमें रेहली से रजनी कुशवाहा, कोतमा से सीमा केंवट, बड़वारा से अरविंद टेकाम, विजय राघवगढ़ से लाईक कुरैशी, बरगी से मांगीलाल मरावी, शहपुरा से अमान सिंह पोर्ते।
डिण्डौरी से हरेन्द्र सिंह मार्को, बिछिया से कमलेश टेकाम, निवास से देवेन्द्र मरावी, बैहर से एफ.एस. कमलेश, परसवाड़ा से योगेश राजा लिल्हारे, सिवनी से रंजीत वासनीक, लखनादौन से संतर वलारी, अमला से रंजना बामने, बैतूल से शिवपाल सिंह राजपूत प्रत्याशी है।
230 विधानसभा सीटों पर गोंगपा और बसपा गठबंधन कर लड़ेगी। जिसमें गोंगपा 52 सीटों पर अपने दावेदार उतारेगी। वहीं बसपा अन्य 178 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। दो राष्ट्रीय पार्टियों के बीच की लड़ाई में इस गठबंधन वाली पार्टी राजनितिक समीकरण बिगाड़ेगी। राजनीती जानकार इसे कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को फायदा मिलने के आसार देख रहे हैं।

RELATED POSTS
View all