Live Khabar 24x7

CG News : घर में घुसा मगरमछ, पोते पर किया हमला, बचाने के लिए भीड़ गया दादा

October 18, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

कोरबा। CG News : शिवपुरी में देर रात ग्रामीण के घर में मगरमछ के घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमछ ने 10 साल के बच्चे पर हमला बोल दिया। जिसके बाद अपने पोते को बचने के लिए दादा मगरमछ से भीड़ गया। मगरमच्छ ने हरिराम टोप्पो के हाथ को अपने जबड़े से दबा लिया था। गनिमत रही कि बुजुर्ग किसी तरह हाथ छुड़ाकर मगरमच्छ को कमरे में बंद करने में सफल रहा। इस घटना से हाथ में गहर जख्म लगा।

सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मगरमछ को रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। जानकारी मुताबिक बिलासपुर स्थित खुंटाघाट जलाशय से मगरमच्छ गांव पहुंचा होगा। जख्मी हरीराम को इलाज के लिए पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all