CG Congress List Analysis : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 10 सिटिंग विधायकों की कटी टिकट, 1 का बदला गया सीट, देखें पूरी लिस्ट
October 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Congress List Analysis : छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पहली ही सूची के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है। दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसके बाद कांग्रेस ने अपने 83 प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। वहीं सात सीट अभी होल्ड है। इनमें से 6 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। खबरें है कि इन सीटों पर भूपेश बघेल फैसला करेंगे।
इन विधायकों की कटी टिकट, इन्हें मिला मौका
| विधानसभा सीट | वर्तमान विधायक | इन्हें मिली टिकट |
- | मनेंद्रगढ़ विधानसभा | डॉ विनय जायसवाल | रमेश सिंह |
- | प्रतापपुर विधानसभा | डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम | राजकुमारी मरावी |
- | रामानुजगंज विधानसभा | बृहस्पत सिंह | डॉ अजय तिर्की |
- | सामरी विधानसभा | चिंतामणि महाराज | विजय पैकरा |
- | लैलूंगा विधानसभा | चक्रधर सिदार | विद्यावति सिदार |
- | पाली तानाखार विधानसभा | मोहित केरकेट्टा | दुलेश्वरी सिदार |
- | बिलाईगढ़ विधानसभा | चंद्रदेव राय | कविता प्राण लहरे |
- | धरसींवा विधानसभा | अनिता शर्मा | छाया वर्मा |
- | रायपुर ग्रामीण | सत्यनारायण शर्मा | पंकज शर्मा |
- | जगदलपुर विधानसभा | रेखचंद जैन | जतिन जायसवाल |
7 सीटों पर फैसला बाकि
छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों में से 83 पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पहली लिस्ट में 30 और दूसरी सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। ये है वह सीटें
रायपुर ग्रामीण – कुलदीप जुनेजा
बैकुंठपुर – अंबिका सिंहदेव
सरायपाली – किस्मतलाल नंद
महासमुंद – बिनोद चंद्राकर
कसडोल – शकुंतला साहू
सिहावा – लक्ष्मी ध्रुव
धमतरी – विधायक रंजना साहू (BJP)
RELATED POSTS
View all