Share Market Update : अंतिम दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 232 अंक फिसला, ये शेयर बना टॉप गेनर
October 20, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Update : कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 231.62 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 65,397.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 65,555.14 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 65,308.61 तक आया।
वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 84.35 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,540.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,593.80 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,518.70 तक आया।
सेंसेक्स का टॉप गेनर
आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, TCS, NTPC और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा कोटक बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.80 फीसदी चढ़े। इसके अलावा HDFC बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और सन फार्मा भी लाभ में रहे।
इन शेयरों में आई गिरावट
वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। ITC, टाटा स्टील, HUL, SBI और JSW स्टील सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान ITC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.68 फीसदी गिर गए।
RELATED POSTS
View all