Live Khabar 24x7

CG Political : दंतेवाड़ा और नारायणपुर के भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय रहे मौजूद, सभा में कहा – राज्य को बनाया गांधी परिवार का ATM

October 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Political : नामांकन के अंतिम दिन दंतेवाड़ा और नारायणपुर प्रत्याशियों ने आज नामांकन भर दिया है। दंतेवाड़ा के भाजपा प्रत्याशी चैतराम अट्टामी और नारायणपुर से केदार कश्यप ने आज नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय उपस्थित रहे।उन्होंने नामांकन के बाद आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर हमला बोला।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा यहां कुछ भी नहीं किया। इस सरकार ने राज्य को गांधी परिवार का एटीएम बना दिया। जनता किसान सभी को छला गया है। यहां की जनता समझ चुकी है, इस बार छलावे में नही आने वाली है। जनता बदलाव के मूड में है। भूपेश बघेल की भ्रष्टाचारी सरकार, वादा खिलाफी वाली सरकार है। कांग्रेस की सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है। इनके खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता बदलाव चाहती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया। किसानों का कोई भी कर्जा माफ नहीं किया। गंगा जल की कसम खाकर अपना वादा पूरा नहीं किया।

RELATED POSTS

View all

view all