Live Khabar 24x7

Horoscope Today 23 October 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

October 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Horoscope Today 23 October 2023 : आज यानी 23 अक्टूबर, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिषियों की मानें तो आज रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही चंद्र के राशि परिवर्तन से कई जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष:पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान दें। शनिदेव को प्राणाम करते रहें। शुभ होगा।

वृषभ: रुक-रुककर कार्य चलते रहेंगे। परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन: बचकर पार करें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कर्क: जीवन आनंददायक गुजरेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी के साथ भरपूर समय गुजारेंगे। रंगीन बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें

सिंह: थोड़ा-सा स्ट्रगल रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या: लिखने-पढ़ने के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। प्रेम में तू-तू, मय-मय का संकेत है। बच्चो के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कई तरीके की ऊर्जा इस समय आपके अंदर काम कर रही है। तापमान शारीरिक और मानसिक बढ़ सकता है। गृह-कला से बचें। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। नुकसान का समय अभी चल रहा है। बहुत सोच-समझकर कोई इनवेस्ट या पार्टनरशिप करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, जो पहले से व्यापार चल रहा है, उसके लिए अच्छा समय है। सूर्य को जल देते रहें।

धनु:धन हानि का समय है। कोई निवेश नया मत करिएगा। बाकी पुराने मार्ग से रुपए-पैसे आते रहेंगे। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

मकर: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठीक, प्रेम-संतान लगभग ठीक है और व्यापार भी सही चलता रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन:आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all