Live Khabar 24x7

CG Assembly Election 2023 : चुनाव आयोग ने इन पार्टियों को आवंटित किया चुनाव चिन्ह…

October 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Assembly Election 2023: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्‍ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम की ‘हमर राज पार्टी’ को अपना चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। पार्टी के प्रत्‍याशी बाल्टी के चिन्‍ह के साथ विधानसभा के चुनाव मैदान में उतरेंगे।

हमर राज पार्टी का गठन अभी कुछ समय पहले ही हुआ है। अरविंद नेताम इस पार्टी के संरक्षक हैं, जबकि सेवानिवृत्‍त आईपीएस अकबर राम कोर्राम इसके प्रदेश अध्‍यक्ष हैं।

Read More : CG Assembly Election 2023 : AAP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सीएम केजरीवाल और भगवंत मान समेत कई नेताओं के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट

इसके आलावा चुनाव आयोग ने जय छत्‍तीसगढ़ पार्टी को छड़ी चुनाव चिन्‍ह दिया है। जय छत्‍तीसगढ़ पार्टी की स्‍थापना भी अरविंद नेताम ने ही की थी। लेकिन बाद में वे इससे अलग हो गए। वहीं चुनाव आयोग ने छत्‍तीसगढ़ में चुनाव लड़ रही कुछ और पार्टियों आज चिन्‍ह का आवंटन किया है। इसमें अखंड लोकतंत्र पार्टी को आटो रिक्‍शा, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्‍लॉक को शेर चुनाव चिन्‍ह दिया गया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all