Firing : अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी, 22 लोगों की दर्दनाक मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
October 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
वाशिंगटन। Firing : अमेरिकी में अंधाधुन गोलीबारी से तबाही मच गई। यहां हुई दो घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनास्थल एक दूसरे से 6.5 किमी की दूरी पर हैं।
पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को एक शूटर ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदिग्ध की दो तस्वीरें पोस्ट कीं और कहा कि वह फरार है। पुलिस ने हमलावर की फोटो जारी करते हुए लोगों से मदद मांगी है। फोटो में लंबी बाजू की शर्ट और जींस पहने एक दाढ़ी वाला व्यक्ति फायरिंग राइफल पकड़कर गोलीबारी कर रहा है।
RELATED POSTS
View all