Live Khabar 24x7

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर…

October 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

जम्मू कश्मीर। उत्तरी कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के कुपावड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक बार फिर सीमा पार (LoC) से आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम किया है। अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इस बीच सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। बताया जा रहा है कि मौके पर ऑपरेशन अभी जारी है।

वहीं, कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में नियंत्रण रेख के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। अभी ऑपरेशन चल रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all