Live Khabar 24x7

Share Market Closing : शेयर बाजार में चौथे दिन मचा कोहराम, Sensex में 900 अंक की बड़ी गिरावट, निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

October 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

Share Market

 

नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स (Sensex) 900.91 अंक यानी (1.41%) की गिरावट के साथ 63,148.15 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 264.90 अंक यानी (1.39%) गिरकर 18,857.25 अंकों पर बंद हुआ है।

प्रिज्म जॉनसन, जिंदल शॉ, सोनाटा सॉफ्टवेयर, सोना बीएलडबल्यू जैसी कंपनियों के शेयर में उछाल दर्ज की गई। वहीं महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर 4 फ़ीसदी गिरकर 1506 रुपए के लेवल पर बंद हुए।

गुरुवार को BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बिकवाली के साथ बंद हुए. जबकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव है। आज की गिरावट में BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में करीब 3 लाख करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली।

RELATED POSTS

View all

view all