Live Khabar 24x7

CG News : कांग्रेस का प्रत्याशियों पर दाव कर सकता है बड़ा खेला, टिकट ना पाने वाले पूर्व विधायक ने खरीदा नामांकन, दो बार बने MLA…

October 26, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG News : कांग्रेस पार्टी की लिस्ट सामने आने के बाद से नाराज कार्यकर्ताओं की नाराजगी छुप नहीं रही है। नाराज विधायक और नेता बगावत पर उतर आए हैं। धमतरी पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा ने आज नामांकन फॉर्म खरीद लिया है। जिसके बाद उन्होंने लड़ने की बात भी कही। गुरमुख सिंह होरा शुक्रवार को नामांकन भर सकते है।

मिली जानकारी अनुसार, धमतरी में कांग्रेस ने ओंकार साहू को टिकट दिया है। इसके बाद प्रत्याशी का विरोध शुरू हो गया है। गुरमुख सिंह होरा टिकट नहीं मिलने से नजर चल रहे थे। बैठक में सभी ने एक सुर में पूर्व विधायक का समर्थन किया था। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को निशर्त समर्थन देते हुए साथ खड़े रहने की बात भी कही थी।

साथ ही कहा कि अगर होरा को टिकट नहीं दिया जाता है तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा देंगे। इसके बाद आज होरा ने नामांकन फार्म खरीदा है।

RELATED POSTS

View all

view all