CG News : भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्यों हुई कार्रवाई…
October 27, 2023 | by livekhabar24x7.com
मनेंद्रगढ़। CG News : भरतपुर सोनहट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। दरअसल आचार संहिता के उल्लंघन करने पर सोनहत थाने में धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दे कि निर्वाचन आयोग ने रेणुका सिंह को तीन नोटिस जारी किया है। जिसमें से एक का भी जवाब रेणुका सिंह ने नहीं दिया है।
Read More : CG News : दूसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने की ‘चुनाव संचालकों’ की नियुक्ति, देखें लिस्ट…
रेणुका सिंह को एमसीबी जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। इससे पहले कोरिया जिला निर्वाचन अधिकारी और एमसीबी जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। नोटिस के मुताबिक रेणुका सिंह द्वारा बिना अनुमति प्रचार-प्रसार करने, आमसभा व अन्य कार्यक्रम किए गए थे। 18 अक्टूबर को ग्राम पंचायत मंटोलिया, धोवाताल, भवरखोह, चुटकी, खेतौली, बहरासी, जनकपुर, खाड़ाखोह में प्रचार किया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रत्याशी को तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है।

RELATED POSTS
View all