Live Khabar 24x7

Big Breaking : भरभरा कर गिरा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, एक साल पहले ही हुआ था निर्माण

October 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

बलौदाबाजार। Big Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां नगर पालिका द्वारा निर्मित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स भरभरा कर गिर गया हैं। आज से करीब 1 साल पहले ही लाखों की लागत से इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया था।

Read More : Big Breaking : पर्यावरण विभाग ने पटाखों को लेकर जारी की गाइडलाइन, दीपावली पर सिर्फ 2 घंटे तक कर सकेंगे आतिशबाजी

बताया जा रहा है कि मंडी रोड में व्यावसायिक परिसर के निर्माण के लिए 1 करोड़ 96 लाख का टेंडर जारी किया गया था। यहां पर 1 करोड़ 29 लाख की लागत से दुकानों का निर्माण कराया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार और इंजीनियर ने मनमानी करके घटिया निर्माण कराया गया जिसके कारण यह हादसा हुआ हैं।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

इस घटना के बाद नगर पालिका बलौदा बाजार के अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल ने ठेकेदार और इंजीनियर पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को पत्र लिखने की बात कही हैं।

RELATED POSTS

View all

view all