Rahul Gandhi CG Visit : कल छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, बस्तर और दुर्ग संभाग के इन जिलों में करेंगे सभा को संबोधित
October 27, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Rahul Gandhi CG Visit : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय नेताओं का दौरा जारी है. सांसद राहुल गांधी कल यानी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे है.राहुल गांधी कल यानी 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. इस दौरान वे बस्तर संभाग और दुर्ग संभाग में प्रचार प्रसार कर चुनावी सभा में बड़ी घोषणा कर सकते हैं.
राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. कल सुबह करीब 11.30 बजे राहुल रायपुर पहुंचेंगे. बस्तर संभाग के दो सीटों पर प्रचार करेंगे. जहां फरसगांव और भानुप्रतापपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. वहीं 29 अक्टूबर को कवर्धा और राजनांदगांव में सभा को संबोधित करेंगे. दोनों संभागों में राहुल गांधी बड़ी चुनावी घोषणा कर सकते हैं.
राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के आगमन के दौरान वे 5वीं घोषणा करेंगे. एक दिन बाद 28 और 29 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा है, तब वें पांचवी घोषणा करने की बात कही.
RELATED POSTS
View all