Live Khabar 24x7

CG Breaking : भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगी अतिरिक्त राशि, प्रदेशवासी 10 लाख तक करा सकेंगे मुफ्त इलाज, राहुल गांधी ने की कई बड़ी घोषणाएं

October 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Breaking : राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज वे राजनांदगांव में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने ऐलान किया कि फिर से कांग्रेस सरकार बनने पर राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा। डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

CM बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना

सीएम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले ही मान चुकी है जीतना नहीं है, इसलिए वो घोषणा पत्र जारी नहीं कर रहे हैं। सीएम ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चिटफंड घोटाला को बढ़ावा दिया, कार्यालय खोले. कमीशनखोरी भी 15 साल में खूब हुई. हम अमित शाह से कहना चाहते हैं, वो भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाने की बात कहते हैं, रमन सिंह ने 15 साल छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया, इसलिए पहले उन्हीं पर कार्रवाई करें. 2018 से पहले रमन सिंह ने यहां सबको गरीब बनाने का काम किया. जितनी खदान है उसको उद्योगपतियों को दे दिया।

RELATED POSTS

View all

view all