IPS Vs Politician : कांग्रेस नेता और IPS अफसर हुए आमने सामने, जमकर बरसे थप्पड़
May 2, 2023 | by livekhabar24x7.com
जगदलपुर। IPS Vs Politician : छत्तीसगढ़ सरकार के MLA बृहस्पति सिंह के थप्पड़ बाजी कांड के बाद एक और कांग्रेस नेता का मामला सामने आया है। जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाने में कांग्रेस नेता और सीएसपी के बीच गहमा गहमी हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि थप्पड़ भी चल गए।
इसका पता चलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हो गए और थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद कार्यकर्ता एसपी दफ्तर के बाहर पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक कांग्रेस कार्यकर्ता किसी काम से बस्तर कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान उनका ट्रेनी आईपीएस से विवाद हो गया। इसके बाद से अभी तक हंगामा जारी है।
सूत्रों के मुताबिक, युवा कांग्रेस के एक नेता आज सिटी कोतवाली थाने आए थे। वहीं साथ में अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस बीच किसी बात को लेकरकांग्रेस नेता और सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य और ट्रेनी आईपीएस विकास कुमार के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों ओर से धक्कामुक्की होने लगी और बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि अफसर ने कांग्रेस नेता को थप्पड़ मारे। वहीं जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसी कोतवाली के अंदर घुस गए और हंगामा कर दिया।
IPS Vs Politician : पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। सिटी कोतवाली से निकल कर कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय जा पहुंचे और हंगामा करने लग गए। इसमें शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, विधायक रेखचंद जैन भी एसपी ऑफिस पहुंचे हैं। यहां नेताओ और अफसरों के बीच बातचीत जारी है।
RELATED POSTS
View all