Live Khabar 24x7

CG Election : प्रियंका गांधी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी, सिलेंडर पर मिलेगी 500 रूपए की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली बिल होगा माफ

October 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

खैरागढ़। CG Election : आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ पहुंची हुई हैं। इस दौरान उन्होंने जालबांधा में विशाल सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मंच से कई बड़ी घोषणाएं की। जिसमें सिलेंडर में सब्सिडी, बिजली बिल माफ, स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ जैसे ऐलान शामिल हैं।

CG Election 2023 : नामांकन जमा करने के लिए रवाना हुए सीएम बघेल, पत्‍नी ने दिया ये खास तोहफा…

प्रियंका ने की ये घोषणाएं

  • सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में।
  • 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली।
  • महिला स्व-सहायता समूहों और सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ।
  • आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना।
  • राज्य के 6000 सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे।
  • छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज।
  • परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ।
  • राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all