Live Khabar 24x7

Fire At MLA House : महाराष्ट्र के बीड में भड़की हिंसा, मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने राकांपा विधायक के आवास पर लगाई आग, सामने आया वीडियो

October 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

बीड। Fire At MLA House : मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में हिंसा भड़क गई है। प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन जारी है। इस दौरान बीड में हो रहे प्रदर्शन में आए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रकाश सोलंकी के आवास पर तोड़फोड़ के बाद आग के हवाले कर दिया।

प्रकाश सोलंकी ने मामलें को लेकर कहा कि जब प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद आग लगाई, तब वह घर के अंदर ही थे। हालांकि, इस आगजनी में उनके परिवार या स्टाफ का कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षित हैं लेकिन आग की वजह से प्रॉपर्टी का काफी नुकसान हुआ है।

इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होेंने कहा, “मनोज जरांगे पाटिल को देखना चाहिए कि उनके अनशन के बीच प्रदर्शन कहां जा रहे हैं। यह गलत दिशा की तरफ मुड़ रहे हैं।”

कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित वीरभद्रनगर में एक बस डिपो में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, डिपो में खड़ी एक बस ने अचानक आग पकड़ ली। एक-एक कर कुछ और बसें भी आग के हवाले हो गईं। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौकें पर आग पर काबू पाने पहुंचीं।

RELATED POSTS

View all

view all