Live Khabar 24x7

Rapper Badshah : महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा मशहूर रैपर बादशाह का नाम, पुलिस के सामने हुए पेश, जानें पूरा मामला

October 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

मुंबई। Rapper Badshah : महादेव एप (ऑनलाइन सट्टा एप) के तार छत्तीसगढ़ से दुबई तक बिछे हुए है। मामलें की कार्रवाई में अलग-अलग राज्यों से संचालित हो रहे ब्रांच को ध्वस्त किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। मामलें में एक्टर रणबीर कपूर के बाद रैपर बादशाह का नाम जुड़ गया है। जिससे रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ते हुए नजर आ रही है।

मिली जानकारी अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने बादशाह को समन भेजा था। जिसके बाद बादशाह आज शाम को महाराष्ट्र साइबर पुलिस के दफ्तर में पेश हुए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। साइबर सेल बादशाह से फेयरप्ले ऐप (महादेव ऐप से जुड़ा बेटिंग ऐप) के बारे में पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि इस मामले में बादशाह के साथ-साथ 40 अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं को भी साइबर सेल समन भेज सकती है।

जानें पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बादशाह आज फेयरप्ले ऐप मामलें में पेश हुए। जो कि महादेव ऐप से जुड़ा हुआ है। इस ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल है। फेयरप्ले ऐप के पास आईपीएल को स्ट्रीम करने की परमिशन नहीं थी। लेकिन, इसने गैरकानूनी तरीके से आईपीएल को स्ट्रीम किया। इसलिए वायकॉम 18, जिसके पास आईपीएल के राइट्स थे, ने फेयरप्ले ऐप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वायकॉम 18 की शिकायत के बाद रैपर बादशाह को समन किया गया। क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर आईपीएल के समय फेयरप्ले ऐप का प्रचार किया था।

मामला दर्ज

मिली जानकारी अनुसार, वायकॉम 18 की शिकायत के बाद साइबर सेल ने डिजिटल पायरेसी का मामला दर्ज किया है। कहा जा रहा है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए साइबर सेल 40 अभिनेताओं को भी तलब कर सकती है। बता दें, फेयरप्ले ऐप और महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर ने इसी साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में धूमधाम से शादी की थी। कथित तौर पर उन्होंने अपनी शादी में रणबीर कपूर, कपिल शर्मा जैसे कई अभिनेताओं को बुलाया था।

RELATED POSTS

View all

view all