Live Khabar 24x7

CG News : नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में IED ब्लास्ट, हादसे में एक जवान घायल

October 31, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

सुकमा। CG News : नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। मिनपा गांव से लगे जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षा बलो को हानि पहुंचाने की नियत से आईईडी (IED) बम लगाया था। जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को मिनपा के पास नक्सलियों के द्वारा आईईडी लगाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सीआरपीएफ कैंप मिनपा से कोबरा 206 सीआरपीएफ और जिला बल के जवान मौके के लिए रवाना हुए। सर्चिंग के दौरान जंगल में अचानक IED ब्लास्ट हो गया जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है।

RELATED POSTS

View all

view all