DA Hike : सरकार ने दिया कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी
October 31, 2023 | by livekhabar24x7.com
जयपुर। DA Hike : राज्य सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को गिफ्ट मिल गया है। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कर्मचारियों को 42 फीसदी से 46 फीसदी कर दिया है। आचार संहिता लगी होने के कारण प्रदेश सरकार ने डीए बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेजा था। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को डीए बढ़ोतरी के आदेश जारी किए गए हैं।
आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई से लागू होगा। लेकिन, जुलाई से सितंबर तक का एरियर जीपीएफ खातों में जमा करवाया जाएगा। इसके बाद का डीए वेतन की राशि में मर्ज कर दिया जाएगा।
बता दें कि केंद्र सरकार हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया था। राज्य सरकार की तरफ से भी इसे बढ़ाया जाना था लेकिन, राजस्थान में चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई है। ऐसे में डीए बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। आयोग से मंजूरी मिलने के बाद इसके आदेश जारी किए गए हैं।
RELATED POSTS
View all