CG News : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे मल्लिकाअर्जुन खड़गे, सुकमा और महासमुंद में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित…
November 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। खड़गे आज सुबह 10 बजे नई दिल्ली से जगदलपुर के लिये रवाना हुए। वे सुबह 11.30 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। सुबह 11.40 बजे हेलीकाप्टर द्वारा जगदलपुर से सुकमा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.20 सुकमा में आमसभा को संबोधित करेंगे।
CG News : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस आज, सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में अवकाश घोषित
दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा सुकमा से महासमुंद के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे महासमुंद मे आमसभा को संबोधित करेंंगे। दोपहर 3.50 बजे हेलीकाप्टर द्वारा महासमुंद से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 4.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
RELATED POSTS
View all