Assembly Election 2023 : इस तारीख तक टीवी चैनल्स नहीं दिखा सकेंगे एग्जिट पोल, चुनाव आयोग ने लगाई रोक
November 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Assembly Election 2023 : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने सात नवंबर की सुबह सात बजे से 30 नवंबर की शाम साढ़े छह बजे तक एग्जिट पोल के संचालन, प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगा दी।
Read More : CG Election 2023 : रायपुर जिले से अंतिम दिन भरे गए 156 नामांकन, जानें पूरी डिटेल्स
बता दे कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में सात नवंबर और 17 नवंबर को चुनाव होगा। वहीं, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव होगा। मिजोरम में सात नवंबर, एमपी में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
RELATED POSTS
View all