Live Khabar 24x7

CG Political : मेरे वीडियो के साथ बीजेपी ने की बदमाशी, प्रधानमंत्री में सच बोलने का नहीं है साहस

November 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Political

 

रायपुर। CG Political : छत्तीसगढ़ में आज दिनभर राजनीतिक गलियारों में हलचल बनी रही। आज छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं सरोज पांडेय ने उनके बयान पर उनका साधुवाद किया। जिसके बाद राजनीति फिर गरमा गई और जयराम रमेश को दोबारा प्रेस वार्ता करना पड़ा।

दरअसल, कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने राजीव भवन में प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। लेकिन इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे प्रदेश में राजनीती गरमा गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जयराम रमेश ने कहा कि .. धान खरीदी का 2200 रूपये केंद्र देती है और 600 रुपए राज्य देती है.

अब भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर पलटवार किया है. सांसद सरोज ने साधुवाद भी किया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सरकार की वादाखिलाफी को लेकर हमला बोला है. सरोज पांडेय ने कहा कि जयराम रमेश ने स्वीकार किया है कि धान खरीदी 22सौ रूपये केंद्र देती है. 600 रुपए राज्य देती है. इसके लिए जयराम जी को साधुवाद, झूठा कौन है कांग्रेस को तय करना होगा.

वहीं अब जयराम रमेश ने दिया पत्रकारों को बाइट दिया है कि मेरे बयान में बीजेपी ने बदमाशी की है. मैं इसमें सफाई नहीं दे रहा है. इस तरह के झूठ फैलाने का काम बीजेपी करती है. कांग्रेस किसी से डरने वाली नहीं है. ये कांग्रेस का सीधा चुनौती हैँ. मैं इसे चुनाव आयोग तक लेकर जाने वाला हूं.

RELATED POSTS

View all

view all