Live Khabar 24x7

ED Raid : एक और आप नेता की बड़ी मुश्किलें, ED ने 9 ठिकानों मारा छापा, जांच जारी…

November 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

livekhbar24x7

नई दिल्ली। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी बीच एक और आप नेता की मुश्किलें बढ़ते दिखाई दे रही हैं। दरअसर आम आदमी पार्टी के मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर ईडी ने छापा मारा है।

Read More : ED Raid : कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष के यहां ईडी की रेड, विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश, सीएम के बेटे को जारी हुआ समन

जानकारी के अनुसार राजकुमार आनंद के आधिकारिक आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है। इसके साथ ही ईडी की टीमें 9 अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही हैं। माना जा रहा है कि यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले हो रही है। सूत्रों की मानें तो ईडी को इस बात का शक है कि राजकुमार आनंद ने हवाला के जरिए लेनदेन किया है। इस छापेमारी के पीछे सीमा शुल्क से जुड़ा लिंक भी सामने आ रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all