Live Khabar 24x7

IND vs SL : विजय रथ बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, श्रीलंका से होगा मुकाबला, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

November 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

ind vs sl, livekhbar24x7

मुंबई। IND vs SL CWC 2023 : वर्ल्ड कप 2023 के 33 वे मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। यह मैच भारतीय टीम के लिए 7वां मुकाबला होगा। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में एक भी नहीं हारी हैं। ऐसे में भारतीय टीम यह मैच जीतती है, तो सेमीफाइनल की जगह पक्की कर लेगी। वहीं अगर श्रीलंका यह मैच हारती है तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

Read More : IND Vs SL Final : भारत ने 10 विकेट से श्रीलंका को दी मात, 37 गेंदों में एशिया कप 2023 पर किया कब्जा

पिच रिपोर्ट
वानखेड़े के मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। पिच से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है और यहां पर रन बनाना काफी आसान रहता है। साउथ अफ्रीका ने इसी मैदान पर दो मैचों में 350 प्लस का टारगेट खड़ा किया है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा(कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
पथुम निशंका, दुमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस(कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुष्मंथा चमीरा, महीष तीक्ष्णा, कसुन रंजीथा, दिलशान मधुशंका।

RELATED POSTS

View all

view all