Live Khabar 24x7

Political : CM भूपेश बघेल ने PM मोदी पर लगाया आरोप, बोले- दुबई में बैठे आरोपियों की क्यों नही हुई गिरफ्तारी? क्या डील हुई है, बताएं?

November 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Political : सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने ईडी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि जो मैं बोलता था वही हुआ। बीजेपी ईडी,आईटी के बिना चुनाव नही लड़ सकती। कल दो घोषणा पत्र जारी हुआ, एक घोषणा पत्र हिंदी में, दूसरा अंग्रेजी ईडी के लेटर पैड पर। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुबई के लोगों से पीएम के क्या संबंध है? लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद गिरफ्तारी क्यों नही हुई? महादेव ऐप बंद नहीं हुआ क्यों? पीएम और उनके लोग से क्या डील हुई है, बताएं?

Read More : CG Political : मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी पर जमकर बोला हमला, कहा – केवल CG में ED, IT और CBI भेजने की चिंता रहती है, पीएम मोदी झूठों के सरदार

उन्होंने आगे कहा कि कोरोनोलॉजी समझिए, पहले पीएम आते हैं, फिर गृह मंत्री आते हैं, उसके बाद होटल से पैसा पकड़ा जाता है। आचार संहिता लगी है तो पैसा यहां तक कैसे पहुंचा? इसका मतलब निर्वाचन आयोग का निकम्मापन है। जब ई मेल ईडी को मिल रहे है तो उनका महादेव ऐप आरोपी से संपर्क है। संपर्क है तो गिरफ्तारी क्यों नही? गिरफ्तारी नहीं इसका मतलब कोई डील हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all