Live Khabar 24x7

CG Political : कार्यकर्ताओं के साथ बनाई चाय, खुद स्कूटी चलाकर किया भाजपा का प्रचार, अलग अंदाज में नजर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

November 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

कोंडागांव। CG Political : भाजपा की स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज यानी रविवार को कोंडागांव जिले में दौरे के दौरान हेलीकाप्टर से केशकाल पहुंची। इस दौरान स्मृति ईरानी कुछ अलग अंदाज में नजर आई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कीतचन में खुद चाय बनाते हुए नजर आई।

CG NEWS : कार्यकर्ता के घर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने

वहीं केशकाल से विशाल बाइक रैली निकाली गई। जिसमें स्मृति ईरानी खुद स्कूटी चलाती हुई नजर आई। यह रोड शो केशकल, बहिगांव होते हुए फरसगांव पहुंची। जिसके बाद फरसगांव के जनपद स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के उपलब्धियों को बताते हुए भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में वोट देने अपील की और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह की। इस दौरान केशकाल विधानसभा के प्रत्यासी नीलकंठ टेकाम सहित जिले के दिग्गज नेता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all