Live Khabar 24x7

Aparna Kanekar Passes Away : साथ निभाया साथिया की मशहूर एक्ट्रेस का निधन, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

November 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

मुंबई। Aparna Kanekar Passes Away : साथ निभाया साथिया की मशहूर एक्ट्रेस अपर्णा काणेकर ने आज दुनिया को अलिवदा कह दिया है। 83 वर्ष की आयु में एक्ट्रेस का निधन हो गया। इस खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के साथ ही फैंस और उनकी साथ निभाया साथिया की पूरी टीम काफी दुखी हैं। सीरियल में उन्होंने जानकी बा मोदी का किरदार निभाया था।

अपर्णा काणेकर की को-स्टार लवली ससान ने जताया दुख

शो से जुड़ी एक्ट्रेस लवली ससान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस को श्रृद्धांजलि अर्पित की है। इस फोटो में वे अपर्णा को किस कर प्यार जताती नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ” मेरा दिल आज बहुत भारी हो रहा है। मुझे पता चला है कि मेरी बहुत खास इंसान और एक सच्ची योद्धा का निधन हो गया है। बा आप बहुत खूबसूरत और मजबूत इंसान में से एक थीं। मैं आपको अंदर से जानती हूं। मैं बहुत ही शुक्रगुजार हूं कि हमने सेट पर साथ में बहुत वक्त गुजारा और अपना एक रिश्ता बनाया। मेरी बा को शांति मिले, आप हमेशा याद आएंगी। ”

लवली सान के साथ अन्य सेलेब्रिटीज भुई अपर्णा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अपर्णा ने ‘साथ निभाया साथिया’ में बा का किरदार निभाया था। इस शो मे उन्होंने ज्योत्सना कार्रेकर को रिप्लेस किया था। अपर्णा के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया किया था। इसके अलावा शो की स्टारकास्ट के साथ भी अपर्णा काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती थीं। हर कोई उन्हें काफी पसंद करता था। इस शो के अलावा भी वे कई सीरियल्स में नजर आईं। अपर्णा लंबे से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव थीं।

RELATED POSTS

View all

view all