Live Khabar 24x7

Raid In CG : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव से पहले ED और IT की दबिश, भिलाई में पटाखा कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

November 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

भिलाई। Raid In CG : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव से पहले ED और आईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इस बीच बुधवार सुबह भिलाई के पटाखा कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। भिलाई के लिंक रोड कैम्प-2 स्थित हुकुमचंद हिम्मतचंद थोक पटाखा स्टोर में सुबह 6 बजे इंकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है। पटाखा व्यवसायी के घर, गोदाम तथा दुकानों पर जांच की जा रही है।

वहीं ईडी के अफसर भिलाई के पदुमनगर स्थित धिंगानी फ़ायर वर्क्स के संचालक सुरेश धिंगानी के घर 4 गाड़ियों में पहुँचे हैं। कुछ देर की पड़ताल और पूछताछ के बाद अफसर एक गाड़ी में कारोबारी के बेटे विवेक धिंगानी को लेकर निकल गई हैं। बताया जा रहा है कि वे सभी वसुंधरा नगर स्थित गोदाम गए हैं।

जानकारी अनुसार भिलाई 3 में पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित दुकान और पदुम नगर स्थित घर पर कार्यवाही जारी है। इस परिवार का राजधानी के पंडरी रोड पर भी पटाखे की दुकान है। कुछ परिजन रायपुर मे भी निवासरत हैं। अभी इनकी घेरेबंदी की कोई खबर नहीं हैं। धिंगानी के ठिकानों पर ईडी ने बीते महीने भर में दूसरी बार दबिश दी है।

माइनिंग कारोबारी के कार्यालय में जांच

इधर बालोद के दल्लीराजहरा में माइनिंग कारोबारी सुमित लोढ़ा व सौरभ लोढ़ा के कार्यालय में ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ की टीम मौजूद है। मिली जानकारी के मुताबिक सुमित लोढ़ा व सौरभ लोढ़ा के पास ढुलकी, गिधाली, दल्ली, रावघाट में आयरन माइनिंग व ट्रांसपोर्टिंग का बड़ा कारोबार है। वहीं कारोबारियों का स्थानीय नेताओं से नजदीकी संबंध है।

RELATED POSTS

View all

view all