Live Khabar 24x7

Horoscope Today 9 Nov 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

Horoscope Today 9 Nov 2023 : राशिफल के अनुसार आज यानी 09 नवंबर 2023 गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों की अपने मित्रों से अनबन हो सकती वहीं कई राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- स्वास्थ्य नरम- गरम बना रहेगा। प्रेम- संतान की स्तिथि ठीक- ठाक। व्यापार बहुत अच्छा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- मन पर काबू रखें। मानसिक चंचलता पर काबू रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू- तू, मैं- मैं के संकेत। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम संतान ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा चल रहा है। क्रोध पर काबू रखें। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनो का साथ होगा। भाई- बहन कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- धन का आवक बढ़ेगा। लीक्यूड फंड में बढ़ोतरी होगी। लेकिन निवेश करने से अभी बचें। स्वास्थ्य मध्यम। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान ठीक- ठाक। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- घाव, फोड़े इत्यादि या इंटरनल कुछ रिएक्शन्स शरीर में हो सकते हैं। इस बात का ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक- ठाक। व्यापार भी सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक- ठाक। व्यापार बहुत सही। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक है। एक अच्छा समय लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। सफेद वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान बढ़िया। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी- चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार सही चलेगा लेकिन संतान, प्रेम और स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all