Tunnel Collapse : टनल में फंसीं 40 जिंदगियां, रेस्क्यू अभियान जारी…
November 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
उत्तरकाशी। Tunnel Collapse : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उम्मीद की जा रही है कि आज शाम तक कोई अच्छी खबर आ सकती है, रेस्क्यू टीम सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुंच सकती है। टनल के अंदर 60 मीटर के दायरे का मलबा हटा लिया गया है। चालीस मीटर का बचा हुआ मलबा भी आज देर शाम तक हटाया जा सकता है।
बता दे कि बीते रविवार से निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के बाद से 40 मजदूर सुरंग के अंदर हैं। घटना के दूसरे आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जहां पर भूस्खलन हुआ है वहां पर सॉफ्ट रॉक है जिसके चलते भूस्खलन हुआ है।
Read More: Bridge Collapsed : फिर धस गया पूल, कई गावों का टूटा संपर्क, ग्रामीण परेशान…
किस राज्य के हैं कितने मजदूर?
सुरंग के अंदर फंसे 40 मजदूरों में से 15 झारखंड के हैं। 8 उत्तर प्रदेश के, 5 ओडिशा के, 4 बिहार के, 3 पश्चिम बंगाल के और उनके अलावा 2-2 मजदूर उत्तराखंड, असम के हैं और एक मजदूर हिमाचल प्रदेश का है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस घटना की पूरी जानकारी ली है। केंद्र सरकार हर तरीके से मदद कर रही है, उन्हें उम्मीद है कि सभी को सही सलामत बाहर निकाल लिया जाएगा।
RELATED POSTS
View all