Live Khabar 24x7

CG Election 2023 : 70 विधानसभा क्षेत्रों में कल थमेगा प्रचार, सिर्फ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे प्रत्याशी…

November 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को किया जाएगा। 70 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए बुधवार 15 नवम्बर को शाम पांच बजे प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा। मतदान की समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।

लेकिन इस दौरान प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 827 पुरूष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं।

Read More : CG Election 2023 : काम की खबर! फोटो पहचान पत्र के अलावा ये 12 दस्तावेज दिखाकर भी कर सकेंगे मतदान, देखें लिस्ट…

द्वितीय चरण के मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी।

RELATED POSTS

View all

view all