Live Khabar 24x7

Priyanka Gandhi कर रही रायपुर में रोड शो, देखें Live

November 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। Priyanka Gandhi आज अंतिम जोर आजमाने और भाजपा का गढ़ भेदने आज राजधानी रायपुर में रोड शो कर रही है। रोड शो के लिए तैयार किए गए वाहन में सवार होकर वह रोड शो कर रही है। इस दौरान उनके साथ सीएम भूपेश बघेल, विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर उत्तर से विधायक प्रत्याशी महंत राम सुन्दर दास व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण मौजूद है। इस कार्यक्रम का आप लाइव प्रसारण भी देख सकते है।

रोड शो सुभाष स्टेडियम से शुरू हुआ। वहां से निलकर बैजनाथपारा, कोतवाली, सदरबाजार, सत्तीबाजार, तात्यापारा, आजाद चौक, आमापारा, अग्रसेन चौक, भैंसथान होकर तेलघानी नाका पहुंचेगा। वहां रोड शो का समापन किया जाएगा। इसमें एक रथ के साथ 22 से ज्यादा गाड़ियां रहेंगी। रोड शो की वजह से सुभाष स्टेडियम के आस-पास की आधा दर्जन सड़कों को शाम 4 बजे से बेरीकेड लगाकर बंद किया जाएगा। इन सड़कों का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने अपील की है कि शाम को इन सड़कों पर आने वाले आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

डेढ़ घंटे बंद रहेंगे रास्ते

सदरबाजार से लेकर आमापारा, अग्रसेन चौक, तेलघानी नाका तक की सड़क शाम 6 से 7.30 बजे तक ही बंद रहेगी। डेढ़ घंटे बाद रास्ता खोला जाएगा। जबकि सुभाष स्टेडियम और राजीव गांधी चौक की सड़क शाम 4 से 6.15 बजे तक बंद रखी जाएगी। शाम 6.15 बजे इन रास्तों को खोल दिया जाएगा।

5 किमी ट्रैफिक संभालने 100 जवान रहेंगे तैनात

रोड शो की सुरक्षा में पुलिस के 200 से ज्यादा अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 100 जवानों की टीम अलग से रहेगी, जो तकरीबन 5 किलोमीटर तक हर थोड़ी दूर पर तैनात रहेंगे। इनकी जिम्मेदारी होगी कि लोग जाम में न फंसे और दूसरी सड़कों का उपयोग करें। जैसे ही रोड शो गुजरेगा। उसके बाद तुरंत रास्ता खोलेेंगे। इसके लिए बाजार से भी अधिकारी और फोर्स बुलाया गया है।

इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

शास्त्री चौक से कालीबाड़ी की ओर आने वाले राजभवन रोड से महिला थाना होकर जाएंगे।

RELATED POSTS

View all

view all