Live Khabar 24x7

CG Election 2023 : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जमकर बोला हमला, कहा – CG सरकार का कार्ड स्वाइप करते थे और पैसा कांग्रेस पार्टी को जाता था

November 15, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

कोरबा। CG Election 2023 : दूसरे चरण के मतदान से पहले आज 15 नवंबर को शाम पांच बजे तक चुनाव प्रचार-प्रसार थम गए हैं। आज सुबह से ही प्रदेश में नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी छत्तीसगढ़ दौरे पहुंचे हैं। अमित शाह ने आज कोरबा जिले में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

अमित शाह ने आज कोरबा जिले में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि, “मंच पर उपस्थित सभी नेतागण, भाजपा प्रत्याशी और इस कार्यक्रम में आये मेरे भाई बहन और मेरे जिगर के टुकड़े युवा मित्रों का स्वागत है।”

अमित शाह ने कहा कि, “तीन दिन पहले आपने ​दीपावली मनाई? लेकिन इस बार आपको 3 दीपावली मनानी है। एक तो आप मना चुके हैं, दूसरी दीपावली 3 दिसंबर को कमल फूल की सरकार बनाकर मनानी है और तीसरी दीपावली 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनानी है।”

कोरबा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, “छत्तीसगढ़ के पहले चरण में ही भूपेश कक्का साफ़ हो गये। कमल के फूल की सरकार बनने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन और भू-माफिया में से आपको चुनना है। लखन लाल ने अपने जीवन जनता की सेवा में लगा दिया। कोरबा को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल केंद्र की भाजपा सरकार ने दिया है।”

अमित शाह ने आगे कहा कि, “कांग्रेस पार्टी 70 साल से राम मंदिर को लटका रही थी, कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति से राम मंदिर को अटकाया है। आपने नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने राम मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन भी किया और 22 जनवरी को इसकी प्राणप्रतिष्ठा भी होनी जा रही है।”

उन्होंने कहा कि, “आपने तीन दिन पहले दीपावली मनाया है न और इस बार आपको तीन दिवाली मनानी है। पहली तो आप मना चुके है दूसरी दिवाली 3 दिसंबर को कमल की सरकार बनाकर और तीसरी दिवाली राम लल्ला की प्राणप्रतिष्ठा हो तब मनानी है। मोदी की गारंटी है 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनाओं, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सभी को बारी-बारी आयोध्या में राम लल्ला के दर्शन कराने वाली है। मैं आपसे पूछना।”

उन्होंने कहा कि, “भूपेश बघेल को न आदिवासी के कल्याण की पड़ी है न गरीब न पिछड़े की पड़ी है। हजारों करोड़ो के घोटाले किये है। मैं छत्तीसगढ़ में जहाँ-जहाँ गया वहां सबने कहा 30 टक्का भूपेश कक्का।”

अमित शाह ने कहा कि, “2G का घोटाला देखा, वेस्टलैंड का घोटाला देखा, सबमरीन का घोटाला देखा, जीप घोटाला देखा… लेकिन कभी गाय के गोबर का घोटाला नहीं सुना। भूपेश कक्का ने तो गाय का गोबर भी नहीं छोड़ा। गौठान घोटाला कर, इन्होंने गौ माता का गोबर भी बेच खाया। शर्म करो भूपेश बघेल।”

उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति ने देश की सुरक्षा में सेंध लगाई। जबकि मोदी जी ने देश की सुरक्षा को मजबूती दी है। वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस पार्टी ने धारा-370 को बचा कर रखा और आतंकियों को पनाह देती रही। आपने दोबारा मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने धारा-370 को समाप्त कर दिया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया।”

अमित शाह ने कहा कि, “ये छत्तीसगढ़, भगवान राम का ​न​निहाल है और आपका भांजा 550 साल बाद अपने स्थान पर फिर से बैठने जा रहा है। कांग्रेस ने 70 साल तक राम मंदिर को अटकाया, लटकाया और भटकाया। मोदी जी ने अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास भी किया और 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा भी करने जा रहे हैं।”

शाह ने आगे कहा कि, “भूपेश कक्का ने छत्तीसगढ़ को एक पिछड़ा राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बनाया था। रमन सिंह जी के शासन में हमने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया। भूपेश कक्का ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस पार्टी का ATM बनाकर रख दिया। जब भी कांग्रेस पार्टी को पैसा चाहिए…छत्तीसगढ़ सरकार का card swipe करते थे और पैसा कांग्रेस पार्टी को जाता था। हजारों करोड़ रुपये के घपले-घोटाले किए।”

 

RELATED POSTS

View all

view all