Horoscope Today 16 Nov 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
November 16, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Horoscope Today 16 Nov 2023 : राशिफल के अनुसार 16 नवंबर, 2023 गुरुवार का यह दिन सभी कुछ राशियों के लिए अहम रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज के दिन कुछ राशि को व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, तो वहीं कुछ राशियां आज स्वास्थ्य को लेकर राहत की सांस लेंगी। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष: भाग्यवश काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।
वृषभ: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर और प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापारिक दृष्टिकोण से यह खुशहाल समय साबित हो सकता है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
कर्क: गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह: झगड़े-तकरार से बचिए। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। भावुकता पर नियंत्रण रखें। मानसिक चंचलता पर काबू रखें। बाकी स्वास्थ्य ठीकठाक है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या: भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। लेकिन कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य ठीकठाक, प्रेम-संतान मध्यम गति से आगे बढ़ेगा और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक: धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। तूतू-मैंमैं से बचें और निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु: बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान बढ़िया है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर: चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक कहा जाएगा और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ: आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा का संयोग बनेगा। व्यापारिक सुदृढ़ता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन: व्यापार में प्रचार-प्रसार बढ़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सुधार की ओर। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।
RELATED POSTS
View all