Live Khabar 24x7

CG Big News : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के नाम से सर्वे रिपोर्ट वायरल, कांग्रेस ने बताया फर्जी, भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप…

November 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Big News : दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के नाम से सर्वे रिपोर्ट वायरल हो रहा हैं। जिसे कांग्रेस ने फर्जी बताया हैं और भाजपा पर आरोप लगाया हैं। इस मामले पर कांग्रेस नेताओं ने रायपुर के सिविल लाइन थाना में भाजपा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस महासचिव मलकीत सिंह गैदु, सुशील आनंद शुक्ला समेत तमाम बड़े नेता शिकायत करने थाने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर चुनाव को प्रभावित करने और फर्जी पत्र जारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा के नाम से फर्जी सर्वे रिपोर्ट वायरल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और उनके सोशल मीडिया टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Read More : CG Big News : टिकट कटने से नाराज कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने थामा भाजपा का दामन, ओम माथुर ने दिलाई सदस्यता…

शिकायत में कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि, अभी-अभी हमारे संज्ञान में आया है कि कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के फ़र्ज़ी लेटरहेड पर एक फ़र्ज़ी पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित और प्रचारित किया जा रहा है। यह पत्र तथाकथित रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखना बताया जा रहा है। इसमें चुनाव के परिणामों को लेकर एक मनगढंत आकलन किया गया है और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के नाम से भी दुष्प्रचार किया जा रहा है।

हमें शक है कि यह कारनामा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पार्टी का चुनाव प्रचार संभाल रही कंपनी ‘वराहे’ द्वारा अंजाम दिया गया है। क्योंकि इस तरह के कुत्सित प्रयास और हथकंडे भारतीय जनता पार्टी ही अपनाती रही है। पिछले चुनाव में भी भाजपा के नेताओं की ओर से ऐसा ही एक फ़र्जी पत्र मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए जारी किया गया था। इस पत्र को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में बहुत नाराज़गी है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all