Subrata Roy Funeral : पंचतत्व में विलीन हुए सुब्रत रॉय, पोते हेमांक ने दी मुखाग्नि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
November 16, 2023 | by livekhabar24x7.com
लखनऊ। Subrata Roy Funeral : सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उन्हें उनके पोते हेमांक ने मुखाग्नि दी। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ स्थित बैकुंठ धाम में हुआ। यह वही श्मशान घाट है जिसका उन्होंने जीर्णोद्धार कराया था।
सहारा ग्रुप के चेयरपर्सन की अंतिम यात्रा में अलग-अलग खेमों से जुड़े दिग्गज शामिल हुए। जिनमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से लेकर फिल्म जगत से जुड़े बोनी कपूर तक मौजूद रहे। बता दें कि सुब्रत राय को प्लेटफार्म नंबर 8 पर मुखाग्नि दी गई।
बता दे कि सुब्रत रॉय का अंतिम संस्कार उनके पोते हिमांक रॉय ने किया क्योंकि उनके बेटे सुशांतो और सीमांतो विदेश में रहते हैं और दाह संस्कार के लिए समय पर भारत वापस नहीं आ सके।
RELATED POSTS
View all