CG Assembly Election : साजा विधानसभा के प्रत्याशी मंत्री रविन्द्र चौबे ने किया मतदान, ईश्वर साहू ने भी डाला वोट
November 17, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Assembly Election : छत्तीसगढ़ के 70 विधानसभा सीटों में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसी बीच साजा प्रत्याशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने परिवार सहित अपने गृह ग्राम मौहाभाटा में मतदान किया। रविन्द्र चौबे लगातार 9 वीं बार विधायक चुनाव लड़ रहे हैं। साजा विधानसभा प्रदेश के हाई प्रोफाइल सीट में शामिल हैं।
वहीं प्रत्याशी ईश्वर साहू अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे, पत्नी सती साहू के साथ मतदान किया और लोगों से मतदान करने की अपील की। छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल सीट साजा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू हैं।

RELATED POSTS
View all